एमपी हाईकोर्ट को मिलेंगे 7 नए जज, कॉलेजियम ने दी मंजूरी

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सोमवार को हुई बैठक में सात अधिवक्ताओं को हाईकोर्ट का जज बनाए जाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है।
इनकी नियुक्ति के बाद हाईकोर्ट में जजों की संख्या वर्तमान 38 से बढ़कर 45 हो जाएगी। हालांकि, कुल 53 स्वीकृत पदों के मुकाबले अभी भी 8 पद रिक्त बने रहेंगे। कॉलेजियम द्वारा जिन सात वकीलों के नामों की अनुशंसा की गई है, उनमें डॉ. विवेक शरण, राजेश कुमार शुक्ला, कनक गहरवार, भक्ति व्यास, श्रेयस पंडित, मृणाल एलकर और अविनाश जरगर शामिल हैं। औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही इनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की जाएगी।

Next Post

गर्भवती पत्नी को तीन तलाक देने वाले पति पर एफआईआर

Tue Oct 27 , 2026
जबलपुर: बेलबाग थाना क्षेत्र में पत्नी को प्रताड़ित कर तीन बार तलाक कहकर घर से बेदखल करने वाले पति के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी पति दहेज में मोटरसाइकिल न मिलने और दूसरी लड़की के चक्कर में अपनी 6 माह की गर्भवती पत्नी को लगातार प्रताड़ित […]

You May Like