जबलपुर: जबलपुर स्थित प्राधिकरण की योजना क्रमांक 11 के ब्लॉक सी (वेजीटेबल मार्केट) में प्रस्तावित शराब दुकान को लेकर विरोध तेज हो गया है। यहां प्रथम तल पर जितेन्द्र कुमार सिंह द्वारा किराए पर संचालित अपराजित आईएएस एकेडमी में यूपीएससी एवं एमपी पीएससी की कोचिंग चल रही है, जबकि उसी भवन में जबलपुर आईटीआई और काशी लाइब्रेरी भी संचालित हैं।
छात्रा प्रतिभा पाठक, खुशी मेहरा, गरिमा मिश्रा, रितु करें, तनीशा कोरी, मान्या सिंह चौहान सहित अन्य लोगों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अध्ययन हेतु आते हैं। ऐसे में नीचे शराब दुकान खुलने से उत्पात, मारपीट, शराबखोरी और छात्राओं से छेड़छाड़ जैसी घटनाओं की आशंका बढ़ सकती है। जेडीए बिल्डिंग व्यापारी संघ एवं कोचिंग संस्थानों ने प्रशासन से मांग की है कि छात्रों के हित और क्षेत्र की गरिमा को देखते हुए इस प्रस्ताव को तत्काल निरस्त किया जाए।
