खुरई। महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित ऑडिटोरियम में बाबा महाकाल की शाही पालकी एवं नगर भ्रमण कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अविराज सिंह ने विशेष रूप से सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ बाबा महाकाल की शाही पालकी को अपने कंधों पर उठाकर धार्मिक आयोजन में अपनी आस्था व्यक्त की।शाही पालकी के नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा नगर भ्रमण में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को बनाया।
