राजमार्ग पर लगने वाले वाहनों के जाम से परेशान हो रहे हैं महाकुंभ के तीर्थ यात्री

नवभारत न्यूज

रीवा/चाकघाट, 23 फरवरी, नगर की सीमा से लगे तीर्थराज प्रयाग जनपद में महाकुंभ मेले की भीड़ घटने का नाम नहीं ले रही है. प्रतिदिन बढ़ते तीर्थ यात्रियों की संख्या के चलते उनके वाहनों का यहां लगने वाला जाम रुक ही नहीं रहा है. चाकघाट बॉर्डर से लेकर प्रयाग तक हर जगह वाहनों का जाम ही जाम दिखाइ दे रहा है.

चाकघाट से तीर्थ राज प्रयागराज की दूरी मात्र 45 किलोमीटर है किंतु इस 45 किलोमीटर यात्रा पूरी करने में लोगों को 6 घंटे से 8 घंटे तक का समय लग रहा है. प्रयागराज से पहले वाहनों को कब कहां किस पार्किंग में खड़ा कर दिया जाएगा यह भी कह पाना मुश्किल है. रास्ते में देखा गया कि घूरपुर से लोग गाडी छोडक़र आगे की यात्रा हेतु पैदल ही चलते दिखाई दे रहे हैं. चाकघाट के आगे गौहानिया घूरपुर एवं डांडी के पास वाहनों का भारी जाम लगा रहता है. दक्षिण भारत की ओर से आने वाले वाहन जिसमें आंध्र प्रदेश, केरला, तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ आदि की और से आने वाले लोगों की भीड़ बढ़ती ही जा रही है. माना जाता है कि दक्षिण भारत के तमाम तीर्थ यात्रियों के दिल दिमाग में यह बात रही होगी की गंगा स्नान का पर्व समाप्त होने के बाद भीड़ कुछ काम हो जाएगी और इसी आशा में लोग पहले नहीं आ पाए थे और वे लोग अब भारी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं. दक्षिण भारत से आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या दिन प्रतिदिन ही बढ़ती जा रही है. वाहनों का जाम हर जगह दिखाई दे रहा है. इस मार्ग पर मोटरसाइकिल से यात्रा करने वाले लोगों का एक बड़ा भारी दल तीर्थ यात्रियों को मोटरसाइकिल के माध्यम से जाम में फंसे तीर्थ यात्रियों को मोटरसाइकिल में बैठकर संगम स्नान के बहाने उनसे मनमना रकम वसूल रहे है. ऑटो टैक्सी वाले भी मनमाने ढंग से पैसा वसूल रहे हैं. सबसे ज्यादा परेशानी इस मार्ग पर यह हो रही है की खाने पीने के संकट के साथ ही कहीं भी प्रसाधन की व्यवस्था नहीं बन पा रही है जिससे महिलाओं को भारी परेशानी और लज्जित होने की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है. प्रयागराज की सीमा में पूरे रास्ते में सेवा के नाम पर अवैध वसूली, सामानों का मनमाना कीमत वसूल किया जा रहा है. देखा जाए तो यहां वाहन पार्किंग की अव्यवस्था एवं गंगा के प्रति व्यक्तियों का बढ़ता लगाव समस्या का कारण बना हुआ है जिसका समाधान होता दिखाई नहीं पड़ रहा है. जिला प्रशासन प्रयागराज क्षेत्र में वाहनों के नियंत्रण में लगा हुआ है किंतु बढ़ते वाहनों की संख्या के कारण पर्याप्त व्यवस्था नहीं बन पा रही है.

Next Post

बैजू धर्मशाला से सज धज कर निकलेगी भगवान भोलेनाथ की बरात

Sun Feb 23 , 2025
नवभारत न्यूज रीवा, 23 फरवरी, हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व के दिन भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात गाजे बाजे के साथ निकाली जायेगी. बैजू धर्मशाला से सुबह 9 बजे बारात शुरू होगी और विभिन्न मार्गो से होते हुए पचमठा आश्रम पहुंचेगी. जहा शिव-पार्वती का विवाह विधि […]

You May Like