करोड़ों का माल जल कर हुआ राख
फायर ब्रिगेड ने मश्कत के बाद पाया काबू
इंदौर:एबी रोड स्थित हाई स्ट्रीट अपोलो मॉल में बुधवार सुबह आग लगने से रेयर रैबिट नामक ब्रांडेड कपड़ों के शोरूम में रखा करीब करोड़ों का सामान जलकर राख हो गया. सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड की टीम ने एक घंटे की मश्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है. फायर ब्रिगेड के अधिकारियों का कहना है कि पंचनामा रिपोर्ट आने के बाद ही आग से हुए नुकसान का सही पता लग पाएगा.
फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के अनुसार आग शोरूम में देर रात लगी, लेकिन किसी को इसकी भनक नहीं लगी. सुबह सफाई के लिए पहुंचे कर्मचारियों ने शोरूम से धुआं उठता देखा और तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी. सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दमकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची. शोरूम के अंदर धुएं की अधिकता के कारण आग बुझाने वाली टीमों को भारी मशक्कत का सामना कर पड़ा. आग पर काबू पाने के लिए शोरूम के कांच तोड़ने पड़े, करीब एक घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. फायर ब्रिगेड के अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की जानकारी मिली है. जांच के बाद ही आग की असल वजह और आग से हुए नुकसान का पता चल सकेंगा. मामले में पंचनामा बनाकर जांच की असल वजह का पता लगाया जा रहा है.
नया स्टॉक भी हुआ राख
शोरूम कर्मचारियों ने नवभारत को बताया कि शो रुम में मंगलवार को ही करीब 30 लाख के नए कपडो का स्टॉक में आया था, जो आग में जलकर राख हो गया. शोरूम में लगभग दो करोड़ के महंगे और ब्रांडेड कपड़े रखे गए थे, जो जल कर पूरी तरह से राख हो गए.
