डम्पर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

देवगुराड़िया के पास हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस
एमपी ग्रामीण बैंक में ऑफिस असिस्टेंट के पद पर थे कार्यरत

इंदौर: देवगुराड़िया क्षेत्र में एक डम्पर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल को तुरंत नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एमवाय अस्पताल रेैफर कर दिया, जहां घायल ने इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. मामले में पुलिस ने डम्पर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरु की.

खडैल पुलिस ने बताया कि घटना देवगुराडिया के पास की है. यहां पर कनाड़िया थाना क्षेत्र स्थित एमपी ग्रामीण बैंक में पदस्थ 30 वर्षीय हार्दिक चौहान को एक डम्पर ने जोरदार टक्कर मार दी. यादव नगर में रहने वाले हार्दिक बैंक के काम के सिलसिले में कम्पेल जा रहे थे. जब वह देवगुराडिया के पास पहुंचे तो उनकी बाइक को एक डम्पर ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे हार्दिक गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल हार्दिक को पहले पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया. वहां से उन्हें एमवाय रैफर कर दिया. एमवाय में उन्होने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. परिजनों ने बताया कि हार्दिक के घर में उनकी पत्नी और दो बच्चों के अलावा उनके माता पिता भी है. मामले में खुलैड पुलिस का कहना है कि अज्ञात डम्पर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर, आरोपी चालक की तलाश की जा रही है.

बैंक कर्मचारी और परिजन पहुंचे अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही एमवाय अस्पताल में बैंक के सहकर्मियों और परिवारजनों का जमावड़ा लग गया. हार्दिक के दोस्त नवीन ने बताया कि हार्दिक 2016 से एमपी ग्रामीण बैंक की कनाड़िया शाखा में ऑफिस असिस्टेंट के पद पर काम कर रहे थे. जह उनके साथ हादसा हुआ वह बैंक के ही काम से जा रहे थे.

Next Post

नगर निगम ने पंजाब ज्वेलर्स का अवैध होर्डिंग हटाया

Thu Jan 16 , 2025
अवैध रूप से नियम के विपरित लगा रखा था इंदौर: नगर निगम ने आज पंजाब ज्वेलर्स का अवैध होर्डिंग हटाने की कारवाई की. निगम द्वारा जारी जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर उक्त कारवाई की गई है. पंजाब ज्वेलर्स द्वारा बिना अनुमति के 1500 वर्गफीट का अनाधिकृत रूप होर्डिंग्स […]

You May Like