
दमोह। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण गुरुवार को किया गया।निरीक्षण कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी प्रताप नारायण यादव द्वारा किया गया। इस दौरान ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था, वेयर हाउस में रख-रखाव और सीसीटीवी सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया।इस अवसर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारीगण भी मौजूद रहे।जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयर हाउस में सुरक्षा के सभी मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए और नियमित रूप से साफ-सफाई एवं विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
