अवैध नशीली कफ सीरप के साथ एक आरोपी गिरिफ्तार

रीवा, पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत के निर्देश पर चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत पुलिस अधीक्षक रीवा गुरकरन सिंह के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी मनगवां प्रतिभा शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनगवां पुष्पेन्द्र मिश्रा ने स्टाफ की मदद से बीती रात्रि गस्त को दौरान इटार गुढ रोड पर एक सफेद रंग की कार को घेरा बन्दी कर रोका. जिस पर वाहन चालक ने अपना नाम रावेन्द्र सिहं पटेल उर्फ पप्पू उम्र 40 वर्ष निवासी खदान गेट तलैया के पास बाणसागर कालोनी रीवा का होना बताया. कार की तलाश के दौराने डिग्गी व सीट पर भारी मात्रा में अवैध नशीली कफ सीरप पाई गई. मौके पर कार्यवाही करते हुये 1410 शीशी अवैध नशीली कफ सीरप सहित कार को जप्त कर आऱोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया है. इस पूरी कार्यवाही के दौरान मनगवा थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र मिश्रा, मनिकवार चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेन्द्र द्विवेदी, सायबर सेल प्रभारी मृगेन्द्र सिंह, सगरा थाना प्रभारी दीपक तिवारी सहित पुलिस टीम मौजूद रही.

Next Post

पाकिस्तान-सऊदी अरब-तुर्किये ने की बड़ी डिफेंस डील

Sat Aug 8 , 2026
दुबई। पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये के बीच रक्षा सहयोग को लेकर अहम समझौता हुआ है। ‘वन फॉर ऑल, ऑल फॉर वन’ के सिद्धांत पर आधारित इस समझौते में सुरक्षा, सैन्य सहयोग, खुफिया जानकारी साझा करने और आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई को मजबूत करने पर जोर दिया गया है। […]

You May Like