कार ने रौंदा, पुत्र की मौत, पिता घायल

जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत रिंग रोड नुनसर के पास सुबह तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में पुत्र की मौत हो गई जबकि पिता घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।पुलिस के मुताबिक नीतेश मेहरा 25 वर्ष निवासी ग्राम खैरी (रोंसरा) ने सूचना दी कि सुबह लगभग 9-15 बजे वह एवं उसका साथी गौरीशंकर ठाकुर अपनी मोटर सायकल से काम करने जबलपुर जा रहे थे उसके आगे आगे उसका चचेरा भाई रोहित मेहरा एवं चाचा सचिन मेहरा मोटर सायकल से जा रहे थे.

मोटर सायकल रोहित चला रहा था जैसे ही रिंग रोड नुनसर के पास पहुॅचे तभी सामने से आ रही कार का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसके चचेरे भाई रोहित मेहरा की मोटर सायकल में टक्कर मार दिया जिससे चाचा एवं रोहित दोनों रोहित को चोटें आ गई। कार का चालक कार लेकर भाग गया वह कार का नम्बर नहीं देख पाया, दोनों को उपचार के लिए एम्बुलेंस से शासकीय अस्पताल पाटन लेकर पहुंचे जहॉ डाक्टर ने चाचा सचिन मेहरा को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया एवं चैक कर भाई रोहित मेहरा 22 वर्ष को मृत घोषित कर दिया।

Next Post

क्षत्रिय चौपाल की बैठक आयोजित

Tue Jul 15 , 2025
ग्वालियर: क्षत्रिय चौपाल की बैठक जवाहर कॉलोनी तिराहे पर मुख्य अतिथि राम सिंह चौहान एवं विशेष अतिथि यदुनाथ सिंह भदौरिया एवं राम शरण सिंह राजावत की अध्यक्षता में हुई। बैठक की जानकारी देते हुए ओम प्रकाश सिंह सिकरवार ने बताया कि समाज को जोड़ने महिला चौपाल का गठन किया जाएगा। […]

You May Like