राजीव कॉम्पलेक्स में गंदगी का अंबार, नपानि की उदासीनता से व्यापारी परेशान

सिंगरौली : अंतरराज्यीय बस स्टैंड बैढ़न के सामने निर्मित राजीव कॉम्पलेक्स के फस्ट फ्लौर में नियमित साफ-सफाई नही की जाती है। जिसके चलते यहां गंदगी का ढेर लगा रहता है। दुकानदारों का आरोप है कि नपानि के सफाई कर्मियों की उदासीनता के कारण साफ-सफाई इसी तरह है।दरअसल नगर पालिक निगम सिंगरौली के बस स्टैंड के ठीक सामने राजीव कॉम्पलेक्स का रखरखाव समुचित तरीके से नपानि के द्वारा न किये जाने से यहां के जहां व्यापारी नाराजगी जाहिर करते हैं, वहीं साफ-सफाई भी भगवान भरोसे है।

आज रविवार को सुबह 10 बजे तक कॉम्पलेक्स के फस्ट फ्लौर में जगह-जगह कचरे का ढेर लगा हुआ था। यहां के व्यापारियों ने बताया कि नियमित तौर पर नगर पालिक निगम सिंगरौली के सफाई कर्मी झाडू़ मारने नही आते हैं, जिसके चलते यहां कचरे का ढेर लगा हुआ है। कई ननि के सफाई कर्मियों से आग्रह भी किया गया कि कम से कम नियमित कॉम्पलेक्स में झाड़ू लगा दिया करेंगे तो बेहतर रहेगा, परंतु वे सुनकर भी टालमटोल कर देते हैं।

यह समस्या शुरू से ही बनी हुई है। दुकानदारों ने यह भी कहा कि कहीं न कहीं नपानि के अधिकारियों की भी लापरवाही है। जब नपानि सम्पत्ति कर वसूली करने में कोई कोर कसर नही छोड़ता तो रखरखाव एवं साफ-सफाई व्यवस्था को ठीकठाक करने में कोताही क्यों करता है। व्यापारियों ने इस ओर निगमायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया है।

Next Post

राजस्थान से एमडी की खेप लेकर इंदौर पहुंचे दो तस्कर धराए

Mon Jul 6 , 2026
इंदौर: शहर में नशे की खेप खपाने पहुंचे राजस्थान के दो अंतरराज्यीय तस्कर क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ गए. आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए बाइक के टूल बॉक्स में एमडी ड्रग्स छिपा रखी थी. आरोपियों से 17 ग्राम एमडी और बाइक सहित करीब 2.10 लाख रुपए का माल […]

You May Like