राजस्थान से एमडी की खेप लेकर इंदौर पहुंचे दो तस्कर धराए

इंदौर: शहर में नशे की खेप खपाने पहुंचे राजस्थान के दो अंतरराज्यीय तस्कर क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ गए. आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए बाइक के टूल बॉक्स में एमडी ड्रग्स छिपा रखी थी. आरोपियों से 17 ग्राम एमडी और बाइक सहित करीब 2.10 लाख रुपए का माल जब्त किया है.क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि दो युवक बाइक से मादक पदार्थ लेकर शहर में आने वाले हैं. सूचना के आधार पर टीम ने नंदबाग क्षेत्र स्थित टीसीएस चौराहे पर निगरानी लगाई. संदिग्ध बाइक दिखाई देने पर उसे रोककर दोनों युवकों से पूछताछ की गई. जवाबों में विरोधाभास और घबराहट देखकर टीम ने बाइक की बारीकी से तलाशी ली. तलाशी के दौरान बाइक के टूल बॉक्स में प्लास्टिक पैकेट के अंदर छिपाकर रखी गई 17 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई.
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम राजस्थान के झालावाड़ जिले के रहने वाले दीवान सिंह और लक्ष्मण सिंह बताया है. शुरुआती जांच में सामने आया कि दोनों राजस्थान से ड्रग्स की खेप लेकर इंदौर पहुंचे थे और शहर में इसकी सप्लाई के लिए ग्राहक तलाश रहे थे. पुलिस ने आरोपियों से करीब 1.70 लाख रुपए कीमत की एमडी ड्रग्स और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक जब्त की है. अब पुलिस आरोपियों से ड्रग्स के स्रोत, सप्लायर और इंदौर में उनके संपर्कों के बारे में पूछताछ कर रही है.

आरोपियों के नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है
सूचना के आधार पर कार्रवाई कर दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 17 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद कर उनसे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है.
– राजेश कुमार त्रिपाठी, डीसीपी, क्राईम ब्रांच

Next Post

बीच चौराहे धधक उठी बाइक, चालक ने कूदकर बचाई जान

Mon Jul 6 , 2026
इंदौर: बड़ा गणपति चौराहे पर एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई. बाइक से धुआं उठता देख चालक ने तुरंत वाहन सड़क किनारे रोक दिया और सुरक्षित उतर गया. देखते ही देखते आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया.प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि चालक ने […]

You May Like