बीच चौराहे धधक उठी बाइक, चालक ने कूदकर बचाई जान

इंदौर: बड़ा गणपति चौराहे पर एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई. बाइक से धुआं उठता देख चालक ने तुरंत वाहन सड़क किनारे रोक दिया और सुरक्षित उतर गया. देखते ही देखते आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया.प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि चालक ने आसपास की दुकानों से पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी, घटना में कोई जनहानि नहीं हुई.

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है. घटना के दौरान चौराहे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. राहगीरों ने जलती हुई बाइक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो देर रात तक वायरल होता रहा. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

Next Post

​पार्टी के बहाने मर्डर: रीवा के गार्ड को UP के जंगल ले जाकर जीजा-साले ने घोंटा गला, पैसों के विवाद में रची थी साजिश

Mon Jul 6 , 2026
रीवा: शहर के निपनिया मोहल्ले में रहने वाले 19 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड अनूप सेन की अंधी हत्या की गुत्थी सिटी कोतवाली पुलिस ने सुलझा ली है। पार्टी के नाम पर झांसा देकर जीजा-साले ने युवक को पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के जंगल में ले जाकर गला घोंटकर मार दिया और […]

You May Like