मुर्मु ने छठ पूजा पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नयी दिल्ली, 14 नवंबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छठ पूजा के अवसर पर देश और विदेश में रह भारतीयों को शुभकामनाएं दी हैं।

श्रीमती मुर्मु ने अपने संदेश में कहा कि आस्था और सूर्य उपासना का यह पर्व सूर्य देव और छठी मैया के प्रति गहरी श्रद्धा का प्रतीक है। चार दिनों तक मनाया जाने वाला यह पर्व भक्ति, अनुशासन और समर्पण के माध्यम से हमारी सांस्कृतिक परंपराओं के महत्व को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि छठ पूजा पर श्रद्धालु सुख, समृद्धि और परिवार के कल्याण की कामना के साथ सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं। यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करता है।

राष्ट्रपति ने कामना की है कि यह पवित्र पर्व सभी के जीवन में सुख और शांति लाए तथा समाज में प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा दे। उन्होंने लोगों से नदियों और अन्य जलस्रोतों के संरक्षण का संकल्प लेने का भी आह्वान किया।

 

Next Post

मोहित उल्वा रहे प्लेयर ऑफ द मैच, सहवाग प्लेयर ऑफ द सीरीज

Sat Nov 14 , 2026
अल अमीरात, 14 नवंबर (वार्ता) भारत की पाकिस्तान पर अंडर-19 एशिया कप के फ़ाइनल में शनिवार को एक विकेट की जीत में नाबाद 49 रन की मैच विजयी पारी खेलने वाले मोहित उल्वा प्लेयर ऑफ द मैच रहे जबकि पूरे टूर्नामेंट में बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले ओपनर आर्यवीर […]

You May Like