कच्चे तेल में गिरावट

नयी दिल्ली, 23 मार्च (वार्ता) अमेरिका के ईरानी ऊर्जा संयंत्रों पर हमले टालने की घोषणा से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोमवार को कच्चे तेल में नरमी रही।

लंदन का ब्रेंट क्रूड का मार्च वायदा आठ प्रतिशत गिरकर 103.18 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। अप्रैल का अमेरिकी क्रूड का वायदा भी सात प्रतिशत की अधिक फिसलकर 91 डॉलर प्रति बैरल से नीचे रहा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हार्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए ईरान को दी गयी समय सीमा समाप्त होने से ठीक पहले ईरान के परमाणु संयंत्रों पर और पांच दिन हमला न करने की घोषणा की। इससे कच्चा तेल आज आठ प्रतिशत टूट गया।

पश्चिम एशिया संकट के कारण इस महीने कच्चे तेल में बड़ी तेजी देखी गयी है। गत 27 फरवरी को बाजार बंद होते समय ब्रेंट क्रूड वायदा 72 डॉलर प्रति बैरल पर था।

 

 

Next Post

बड़ी गिरावट से उबरकर स्थिर बंद हुआ रुपया

Mon Mar 23 , 2026
मुंबई, 23 मार्च (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में सोमवार को रुपये में बड़ा उतार-चढ़ाव देखा गया और पहली बार 94 रुपये प्रति डॉलर से ज्यादा टूटने के बाद यह लगभग स्थिर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिवस पर 64.50 पैसे टूटकर 93.5350 रुपये प्रति डॉलर पर बंद होने वाली भारतीय मुद्रा […]

You May Like