शाजापुर:कसेरा बाजार में शनिवार को नवनियुक्त शहर काजी के सम्मान समारोह के दौरान विवाद की स्थिति बन गई। समाज के एक गुट ने विरोध करते हुए नारेबाजी की और नारे लगाए, जिससे कुछ देर तनाव फैल गया। सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी संतोष सिंह वाघेला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया।
बताया जा रहा है कि ईदगाह पर नमाज के बाद काजी मोहसिन उल्ला ने नायब काजी रहमतुल्लाह को शहर काजी घोषित किया था। सूत्रों की मानें तो यह पूरा मामला शहर में हुए एक विवाह से जुड़ा है। काजी रहमतुल्लाह ने वहां डीजे बजाने का विरोध करते हुए निकाह नहीं पढ़ाया और वापस चले गए। उसी बात को लेकर समाज के एक गुट ने विरोध प्रदर्शन किया।
