पति पत्नी ने बेटों के साथ बुना था 1.60 करोड़ की ठगी का जाल, चारों गिरफ्तार

जबलपुर। राइट टाउन निवासी एक डॉक्टर और उनके बेटे समेत तीन लोगों को शातिर ठग परिवार ने अपनी जालसाजी का शिकार बनाते हुए करीब

1 करोड़ 60 लाख रुपये ठग लिए थे। ठगों ने खुद को गरीब बताकर गड़ा हुआ सोना कम कीमत पर बेचने का झांसा देकर चूना लगा दिया था। मामले में क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की तो ठगी करने वाली गैंग हरियाणा की निकली। पति पत्नी ने बेटों के साथ ठगी का जाल बुना था। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से पौने दो करोड रुपए का माल एव 11 मोबाईल जप्त किए गए हैं।

पुलिस कंट्रोल रूम में आज पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने खुलासा किया। पकड़े गएआरोपियों में पन्नालाल राठोर पिता गंगाराम राठौर (60), धर्मेन्द्र पिता पन्नालाल राठौर (34) , वीरेन्द्र पिता पन्नालाल राठोर (30) , रानमादेवी पति पन्नालाल (52 ) सभी निवासी छज्जूमल रोड थाना आदर्शनगर बल्लभगढ जिला फरीदाबाद (हरियाणा) हैं और सभी एक ही परिवार के हैं।

पूछताछ पर चारों के द्वारा उपरोक्त के साथ ठगी करना स्वीकार करते हुये पनागर में किराये का मकान लेकर रहना जहॉ ठगी कर प्राप्त रूपयों को छिपाकर रखना बताया।

आरोपियो की निशादेही पर पनागर स्थित किराये के मकान की तलाशी लेते हुये 1करोड 55 लाख रूपये नगद, 84 ग्राम असली सोने की गिन्नियॉ एवं 20 किलो नकली गिन्नियॉ, 11 मोबाईल जप्त किया गया।

Next Post

दो घरों में लाखों की चोरी

Mon Apr 6 , 2026
जबलपुर। गोहलपुर थाना अंतर्गत सारा सिटी में बेखौफ चोरों ने एक ही रात में दो सूने मकानों के ताले चटकाकर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार सारा सिटी निवासी मोहसिन अंसारी छोटे साहब खान के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। दोनों […]

You May Like