बबीना आर्मी कैंट की फायरिंग रेंज में लगी भीषण आग, बारूद फटने से धमाका

दतिया: बसई थाना क्षेत्र के ककोड़ा के जंगल में भीषण आग लग गई। यह जंगल बबीना आर्मी कैंट की फायरिंग रेंज का हिस्सा है। फायरिंग के दौरान लगी आग तेज हवा के कारण जल्द ही पूरे जंगल में फैल गई। आग की चपेट में आने से जंगल में पड़े गोले और बारूद फटने लगे।

इससे लगातार धमाके हो रहे थे, जिससे आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। बसई पुलिस ने सुरक्षा के लिए आसपास के खेतों को खाली करा कर ग्रामीणों को दूर हटाया। दतिया, झांसी, बबीना, ललितपुर, खनियाधाना और पिछोर से दमकल वाहनों को बुलाया गया। देर रात किसी तरह फायर ब्रिगैड और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

Next Post

सड़क हादसे में पिता और मासूम बेटे की मौत

Fri Mar 14 , 2025
मुरैना: यहां सड़क हादसे में पिता और मासूम बेटे की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पोरसा से माता बसैया दर्शन के लिए जा रहे एक परिवार के तीन सदस्यों के साथ खेड़ा मेवदा गांव के पास हादसा हुआ। तीनों एक बाइक पर सवार होकर […]

You May Like

Play sound