हनुमाना चेक पॉइंट पर श्रद्धालुओं से अभद्रता और वसूली, विधायक ने बचाई बस

इंदौर:रीवा जिले के हनुमाना चेकपॉइंट पर श्रद्धालुओं से भरी एक बस को आधी रात के बाद रोक लिया. आरोप है कि परिवहन विभाग की टीम ने इंट्री के नाम पर जबरन वसूली की कोशिश की और विरोध करने पर महिलाओं-बच्चों से गाली-गलौज और मारपीट की गई. यह बस दमोह से काठमांडू दर्शन के लिए निकली थी. बस में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी थे. घटना के मुताबिक, रात करीब 12 बजे बस को रोका और चेकिंग के बहाने रोड़ किनारे खड़ा कर दिया.

यात्रियों के मुताबिक इंट्री न देने पर परिवहन आरक्षकों और प्राइवेट लोगों ने महिला-बच्चों को नीचे उतार कर अभद्रता की. सुबह जब क्षेत्रीय विधायक प्रदीप पटेल वहां से गुज़रे तो उन्होंने भीड़ और अफरा-तफरी देख कर वाहन रुकवाया और खुद मौके पर पहुंचे. माजरा समझते ही उन्होंने प्राइवेट गुंडों और परिवहनकर्मियों को पकड़वाया और तत्काल कलेक्टर व एसपी को मौके पर बुलवाया. बस चालक ने कलेक्टर के सामने बयान दिया कि रातभर वसूली के लिए दबाव बनाया गया और कहा गया कि चाहे कलेक्टर आ जाए, बिना 1000 दिए नहीं जाने देंगे.

विधायक ने भूखे-प्यासे श्रद्धालुओं के लिए तत्काल चाय-नाश्ते और पानी की व्यवस्था कर बस को आगे रवाना करवाया. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आप सरकार की छवि बिगाड़ रहे हैं. रैंडम चेकिंग का अधिकार है, लेकिन स्थायी चेकिंग नियम के खिलाफ है. कलेक्टर ने पूछताछ के दौरान पाया कि मौके पर चेकपॉइंट प्रभारी मौजूद नहीं था, इसके बावजूद चेकिंग की जा रही थी. उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों और गुंडों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और पूरी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए.
सभी को निलंबित किया जाए
इंदौर ट्रक ऑपरेटर एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सीएल मुकाती ने बताया कि चेक पांइट प्रभारी के साथ सभी को निलंबित किया जाए. उचित जाँच की जाए. भ्रष्टाचार प्रमाणित होने पर जेल भेजा जाना चाहिए, तभी भ्रष्टाचार रुकेगा. उन्होंने कहा कि घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें हंगामा, गाली-गलौज और अफरातफरी साफ दिख रही है.

Next Post

शिलांग में लापता नवदंपती का 10 दिन बाद भी सुराग नहीं; अब सेना से आस

Mon Jun 2 , 2025
इंदौर: शहर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी नवविवाहित दंपती की शिलांग में तलाश अब भी अधूरी है. दस दिन बीत जाने के बाद भी जब कोई ठोस सुराग नहीं मिला तो परिजन ने गहरी निराशा जताई है. वे अब सीधे तौर पर मांग कर रहे हैं कि राज्य सरकार सेना या विशेष […]

You May Like