2 किलो गांजा समेत तस्कर गिरफ्तार

जबलपुर। क्राईम ब्रांच एवं   माढ़ोताल पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से 2 किलो 15 ग्राम गांजा जब्त किया गया।  टीआई विपिन ताम्रकार ने बताया कि  दीनदयाल चौक के आगे ग्रीन सिटी रोड़ में घेराबंदी कर सुरेन्द्र सिंह लोधी 31 वर्ष निवासी कटरा बेलखेड़ा थाना पाटन को दबोचा। जिसके कब्जे से 2 किलो 15 ग्राम गांजा कीमती लगभग 40 हजार रूपये का जब्त किया गया।

Next Post

नशे के सौदागर 33 इंजेक्शन के साथ पकड़ाए

Thu Jan 9 , 2025
जबलपुर। बेलबाग पुलिस ने दो नशे के सौदागर पकड़े है जिनके कब्जे से 33 नशीले इंजेक्शन एवं बिक्री के 550 रूपये, एक्टिवा जप्त की गई।  टीआई प्रवीण कुमरे ने बताया कि गुरंदी बजार में दबिश देकर एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 एसजे 9136 में बैठे अमित पैगवार 38 वर्ष निवासी तुलसी […]

You May Like