जयपुर 29 मई (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज अपराह्न दिल्ली दौरे पर जाएंगे जहां वह केंद्रीय मंत्री उर्जा, आवास और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाक़ात करेंगे।
इस मुलाक़ात के दौरान ऊर्जा सचिव आरती डोगरा , नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव वैभव गालरिया एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के समक्ष होने वाली बैठक मे मेट्रो, ई-बस , एनसीआर प्लानिंग बोर्ड के प्रोजेक्ट्स – बैटरी स्टोरेज आदि के प्रॉजेक्ट पर बात होने की संभावना है। जिससे राजस्थान के विभिन्न ऊर्जा, शहरी विकास, आवास के प्रोजेक्ट्स को नई गति मिलेगी।
