एक ने खाया जहर, दूसरे ने लगाई फांसी

जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत राजा बरखेडा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं बेलखेड़ा थाना अंतर्गत चौधरी मोहल्ला में रहने वाले युवक ने जहर खाकर मौत को गले लगा लिया। मृतकों ने यह आत्मघती कदम किन परिस्थितियों में उठाया है इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस देानों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

भेडा़घाट पुलिस ने बताया कि दीपक पटेल 38 वर्ष निवासी राजा बरखेडा भेडाघाट ने सूचना दी कि उसके घर से लगभग 1 कि.मी. दूर मवेशी बांधने का टीनशेड बना हुआ है। रविवार सुबह टीन शेड में लगे पंखे में रस्सी से भाई आनंद पटेल 42 वर्ष निवासी राजा बरखेडा ने फांसी लगाकर जान दे दी। इसी प्रकार बेलबाग पुलिस ने बताया कि विजय चौधरी 42 वर्ष निवासी चौधरी मोहल्ला ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी रविवार सुबह 11:53 बजे मौत हो गई।

Next Post

आंतरिक सुरक्षा का निर्णायक खाका

Mon Dec 1 , 2025
रायपुर में आयोजित पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के 60 वें अखिल भारतीय सम्मेलन ने एक बार फिर साबित किया है कि भारत की आंतरिक सुरक्षा केवल आज की चुनौती नहीं, बल्कि 2047 तक के राष्ट्रीय भविष्य की नींव है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए संदेश इस बात को […]

You May Like