पदाधिकारियों का चुनाव गुप्त मतदान से कराने पर जोर

जबलपुर। मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों के चुनाव में गुप्त मतदान की व्यवस्था को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। बीसीआई ने स्पष्ट किया है कि किसी पद के लिए एक से अधिक उम्मीदवार विधिवत नामांकित होने पर चुनाव गुप्त मतदान के माध्यम से कराया जाना चाहिए। ऐसी स्थिति में हाथ उठाकर मतदान कराने के बजाय गोपनीय मतपत्र से चुनाव कराने पर जोर दिया गया है।

बीसीआई के सचिव अशोक कुमार पांडेय द्वारा 24 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र में मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल के छह नवनिर्वाचित सदस्यों के अभ्यावेदन का उल्लेख है। नवीन शुक्ला, राकेश सिंह भदौरिया, दिनेश शुक्ला, प्रवीण तिवारी, नित्यानंद मिश्रा और वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र कुमार शर्मा ने 21 और 22 अक्टूबर को आवेदन देकर गुप्त मतदान की मांग की थी। बीसीआई ने अपने नियमों का हवाला देते हुए इस संबंध में प्रदेश के महाधिवक्ता और स्टेट बार काउंसिल की स्पेशल कमेटी के चेयरमैन प्रशांत सिंह को भी सूचित किया है। निर्देश के बाद पदाधिकारियों के चुनाव में मतदान की प्रक्रिया और उसकी गोपनीयता महत्वपूर्ण हो गई है।

Next Post

झाबुआ पुलिस की कार्रवाई: 19.46 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त, पिकअप से 227 पेटी बीयर बरामद

Sun Oct 25 , 2026
झाबुआ. झाबुआ में अवैध शराब के परिवहन और तस्करी के खिलाफ झाबुआ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में पिटोल चौकी पुलिस ने इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 47 पर कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से माउंट कंपनी की 227 पेटी टिन बीयर जब्त की है। पुलिस के […]

You May Like