धूमधाम से मना भगवान लव-कुश जन्मोत्सव

ग्वालियर। डबरा के छीमक में आज कुशवाहा समाज समिति छींमक द्वारा भगवान लव-कुश जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य चल समारोह और कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद भारत सिंह कुशवाह सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि सांसद कुशवाह ने भगवान लव-कुश की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर, माल्यार्पण व विशेष पूजा-आरती की। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए सांसद कुशवाह ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए हमारे आराध्य देवों और महापुरुषों की शिक्षाओं को ध्यान में रखते हुए भाजपा सरकार ने समय-समय पर ऐतिहासिक प्रयास किए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा कुशवाहा समाज को मुख्यधारा से जोड़ते हुए मंत्री, विधायक और सांसद टिकट देकर नेतृत्व प्रदान किया है।

सांसद कुशवाह ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा, नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की 200वीं जयंती को पूरे देश में समारोह पूर्वक मनाने का निर्णय लेकर पूरे कुशवाह समाज को गौरवान्वित किया है। इसके साथ ही भावी पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए महात्मा ज्योतिबाराव फुले और माता सावित्रीबाई फुले की पावन जीवनी को मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल कराया है।

Next Post

पंचायत उप निर्वाचन के लिए मतदान 

Mon Sep 28 , 2026
सीधी। पंचायत उप निर्वाचन के लिए 29 सितम्बर को मतदान होगा। सेन्दुरा और खोखरा में सरपंच तथा रामपुर नैकिन के दो जनपद सदस्य क्षेत्रों में मतदान होगा। चुनाव सामग्री के साथ आज मतदान दल संबंधित मतदान केन्द्रों के लिये रवाना हुये। पंचायत उप निर्वाचन वर्ष 2026 (पूर्वाद्र्ध) के तहत 29 […]

You May Like