जबलपुर: शहपुरा थाना अंतर्गत भमकी मेें रहने वाली एक दहेज लोभियों की प्रताडऩा से तंग आ गई। पति, सास, ससुर ने तीन लाख रूपए केश, वेयर हाउस खोलने जमीन की डिमांड पूरी न होने पर उसे घर से निकाल दिया है। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक श्रीमति नीलमणी पटेल 30 वर्ष निवासी ग्राम भमकी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी शादी विनय पटेल निवासी धनवंतरी नगर फरवरी 2024 को हुई थी।
शादी मे उसके पिता ने जेवर नगद रूपये एंव गृहस्थी का पूरा सामान दिये थे। शादी के बाद से ही पति एवं ससुराल वाले कम दहेज लाने की बात को लेकर ताना मारते थे। पति विनय पटेल , ससुर विश्वनाथ पटेल एवं सास विनिता पटेल ने उसके साथ मारपीट कर दहेज में 3 लाख रूपये एवं साढे चार एकड जमीन जो रोड से लगी हुई की अपने पिता से अपने नाम पर रजिस्ट्री करवाकर पति विनय के नाम पर कर दो जिससे विनय वहॉ वेयर हाउस खोल सके। मांग पूरी न करने पर तीनों ने घर से निकाल दिया है।
