जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत खापा नहर किराने एक युवक की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली । पुलिस ने बताया कि प्रदीप उइके निवासी खापा ग्वारी ने सूचना दी कि खेती किसानी करता है उसके चाचा भगत सिंह का बेटा पवन उइके 22 वर्ष घर से बिना बताये कहीं चला गया था.
खापा नहर के किनारे लगे आम का पेड़ में गमछा से फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है ।
