बाथरूम में गिरी वृद्धा की मौत

जबलपुर: लार्डगंज थाना अंतर्गत रविनगर गढ़ा फाटक निवासी एक वृद्धा बुधवार को बाथरूम में गिर गई और उसे गंभीर चोटें आ गई जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां परीक्षण उपरांत डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक मेडिकल कॉलेज से सूचना मिली कि श्रीमती लीला बाई अहिरवार 70 वर्ष निवासी रविनगर गढ़ा फाटक की बाथरूम में गिरने से आई चोटों के कारण बुधवार सुबह लगभग 4-30 बजे उपचार के लिए बहू लक्ष्मी अहिरवार द्वारा लाया गया था, डाक्टर ने चैक कर श्रीमती लीला अहिरवार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Next Post

बिजली की मांग को लेकर रहवासियों ने दिया ज्ञापन

Thu Jul 17 , 2025
विदिशा। अहमदपुर रोड पोल फैक्ट्री के पास सांईधाम कॉलोनी के रहवासी कलेक्टोरेट पहुंचे और विद्युत समस्या को लेकर ज्ञापन दिया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि कॉलोनी का निर्माण हुए करीब 12 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अब तक बिजली के खंभे नहीं लगे हैं जिसके कारण से लोगों को […]

You May Like