बिजली की मांग को लेकर रहवासियों ने दिया ज्ञापन

विदिशा। अहमदपुर रोड पोल फैक्ट्री के पास सांईधाम कॉलोनी के रहवासी कलेक्टोरेट पहुंचे और विद्युत समस्या को लेकर ज्ञापन दिया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि कॉलोनी का निर्माण हुए करीब 12 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अब तक बिजली के खंभे नहीं लगे हैं जिसके कारण से लोगों को काफी दूर से बिजली की व्यवस्था करना पड़ रही है उन्होंने जल्द से जल्द विद्युत पोल लगाने की मांग की है।

अहमदपुर रोड फैक्ट्री के पास सांई धाम कॉलोनी के रहवासी मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे और कलेक्टर के नाम आवेदन लेकर कॉलोनाइजर पर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान उन्होंने बताया कि कॉलोनी का निर्माण हुए करीब 12 वर्ष हो चुके हैं लेकिन कॉलोनी में अब तक विद्युत पोल नहीं लगाए गए हैं। जिसके कारण से रहवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अपने घरों को रोशन करने के लिए काफी दूर से विद्युत केबल के द्वारा बिजली ला पा रहे हैं और हवा या आधी में जब बिजली की केबल टूट जाती है तो करंट फैलने का डर बना रहता है।

 

Next Post

सूने घर का टूटा ताला, जेवर, नगदी ले गए चोर

Thu Jul 17 , 2025
जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत हथलेवा में चोरों ने सूने मकान का ताला तोडक़र जेवर और नगदी पार कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक संतोष कुमार तिवारी 57 वर्ष निवासी ग्राम हथलेवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई खेती किसानी करता है। उसकी ग्राम नुनपुर […]

You May Like