सूने घर का टूटा ताला, जेवर, नगदी ले गए चोर

जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत हथलेवा में चोरों ने सूने मकान का ताला तोडक़र जेवर और नगदी पार कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक संतोष कुमार तिवारी 57 वर्ष निवासी ग्राम हथलेवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई खेती किसानी करता है। उसकी ग्राम नुनपुर में कीटनाशक दवाई की दुकान है, जिसमे जाकर बैठता है और महाराजपुर अमन परिसर में उसका नया मकान है जहां उसके बच्चे रहते हैं।

13 जुलाई की शाम लगभग 7 बजे वह अपनी पत्नी सुधा तिवारी के साथ अपने बच्चे के यहां घर में ताला लगाकर चला गया था। 15 जुलाई को शाम लगभग 6-30 बजे घर वापस आया। घर का मुख्य दरवाजा बंद था, अंदर के दरवाजों के ताले टूटे हुये थे, आलमारी का ताला टूटा था, आलमारी में रखे 15 हजार रूपये, पत्नी द्वारा रखे नगदी 30 हजार रूपये, कुछ चिल्लर पैसे, चांदी के सिक्के, चांदी की पायल, भगवान के चांदी के गिलास, कटोरी, चम्मच, मुकुट एवं सोने की एक अंगूठी नहीं थी।

Next Post

आत्मपरिवर्तन: दुनिया को बदलने की चेष्टा न करें, स्वयं के परिणाम बदलें

Thu Jul 17 , 2025
भोपाल। भानपुर जैन मंदिर में चातुर्मास के दौरान मुनि निर्वेग सागर महाराज ने भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा-अर्चना में आत्मपरिवर्तन का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “दुनिया को बदलने की चेष्टा न करें, स्वयं के परिणाम बदलें।” मित्रता के भाव से देखने से भव सुधरता है और कर्म शुभ बनते हैं। […]

You May Like