बारात में तीन युवकों ने सडक़ पर अंधाधुंध फायरिंग की

पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की

ग्वालियर। शादियों के सीजन में हर्ष फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के सागरताल रोड का है, जहां एक युवक बारात में अपनी लाइसेंसी हथियार से अंधाधुंध फायरिंग करता नजर आया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शनिवार को सामने आए 49 सेकेंड के वीडियो में तीन युवक अपनी लाइसेंसी हथियार से फायरिंग करते दिख रहे हैं। हालांकि पुलिस अभी यह पुष्टि नहीं कर पाई है कि वीडियो कब का और कहां का है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

हर्ष फायरिंग पर बैन, फिर भी जारी घटनाएं

प्रदेश में किसी भी शादी या समारोह में हर्ष फायरिंग पूरी तरह प्रतिबंधित है। पुलिस के मुताबिक, ऐसी फायरिंग जानलेवा हो सकती है क्योंकि गोली किसी भी सतह से टकराकर लोगों को घायल कर सकती है। ग्वालियर-चंबल अंचल, खासकर भिंड, मुरैना और ग्वालियर में हर्ष फायरिंग के सबसे ज्यादा मामले सामने आते हैं। हर साल कई लोग इस वजह से घायल होते हैं और कुछ की जान भी चली जाती है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

पति ही निकला पत्नी का हत्यारा

Sat Feb 15 , 2025
24 घंटे के अन्दर चितरंगी पुलिस ने किया खुलासा नवभारत न्यूज सिंगरौली 14 फरवरी। पिछले दिनों एक महिला की संदिग्ध मौत से इलाके में हड़कंप मच गया था। लेकिन पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर महिला के हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की हत्या पति ने ही […]

You May Like

Play sound