मुरैना: जिले के जौरा कस्बे में आज सुबह एक युवक अपने ही घर में फंदे पर लटकता मिला। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जौरा निवासी राजू गौड़ ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाने का प्रयास किया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल जौरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।स्वास्थ्य केंद्र में युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल मुरैना रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि युवक की मृत्यु रास्ते में ही हो चुकी थी। मौत की पुष्टि के बाद परिजन शव को पोस्टमॉर्टम के लिए वापस जौरा ले गए। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
