शिवपुरी में फाडे गए श्रीकृष्ण जन्माष्टी के बैनर, चक्काजाम की चेतावनी

शिवपुरी: जिले के पिछोर अनुविभाग के खनियाधाना थाना सीमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए लगाए गए धार्मिक बैनर और पोस्टर फाड़ने का मामला सामने आया है। घटना से नाराज यादव समाज और हिंदू समाज के लोग खनियांधाना थाने पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी को आवेदन देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
समाजजनों के अनुसार यादव समाज की ओर से नगर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर भगवान श्रीकृष्ण के बैनर और पोस्टर लगाए गए थे। आरोप है कि रात करीब 11 बजे से 11:40 बजे के बीच चार अज्ञात लोगों ने इन बैनरों को फाड़कर सड़क पर फेंक दिया। समाज के लोगों ने कहा कि धार्मिक बैनरों के साथ तोड़फोड़ से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों की पहचान करने की मांग की
सीसीटीवी फुटेज खंगालने की मांग
थाने में दिए आवेदन में घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांचने की मांग की गई है। समाजजनों ने आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित उचित धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
48 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो चक्काजाम
आवेदन में कहा गया है कि 48 घंटे के भीतर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई नहीं की गई, तो यादव समाज नगर के मुख्य मार्ग पर चक्काजाम करेगा। समाज ने ऐसी स्थिति के लिए पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराने की बात कही है।

Next Post

लारक द्वीप पर अमेरिकी हमले के जवाब में ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागी हैं, जिससे मध्य पूर्व में तनाव चरम पर है

Mon Aug 31 , 2026
वाशिंगटन/तेहरान, अमेरिका द्वारा ईरान के लारक द्वीप पर किए गए हवाई हमलों में कई लोगों के हताहत होने के बाद संघर्ष और गहरा गया है। इसके पलटवार में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने जॉर्डन में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया है। डोनाल्ड ट्रंप की […]

You May Like