​कृषि अनुसंधान केंद्र मोहगांव का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए कड़े निर्देश

सौंसर, कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने बुधवार को कृषि अनुसंधान केंद्र, मोहगांव का औचक निरीक्षण कर परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान जर्जर भवन और लचर व्यवस्थाओं को देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और अधिकारियों को शीघ्र पुनर्व्यवस्था कर केंद्र को सुचारु रूप से संचालित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

​निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय कृषि अधिकारी सुश्री अर्चना डोंगरे, उप संचालक कृषि मोरिश नाथ, परियोजना संचालक धीरज ठाकुर, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक एवं विभाग के अन्य जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित रहे।

*​जर्जर अवस्था पर जताई नाराजगी,मरम्मत के निर्देश -*

​कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने केंद्र के भवन, प्रयोगशालाओं एवं अन्य उपलब्ध संसाधनों का बारीकी से अवलोकन किया। परिसर और भवन को जर्जर हालत में पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक मरम्मत एवं सुधारात्मक कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

*​किसानों को मिले नवाचारों का लाभ-*

​निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि कृषि अनुसंधान केंद्र किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों, अनुसंधान आधारित जानकारियों तथा नए प्रयोगों से जोड़ने का प्रमुख माध्यम है। इसलिए केंद्र में उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करते हुए आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विकास किया जाए।

*​समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने की हिदायत-*

​कलेक्टर ने निर्देशित किया कि मरम्मत और सुधार के सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। साथ ही, व्यवस्थाओं में सतत सुधार के लिए नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए ताकि क्षेत्र के किसानों को अनुसंधान केंद्र की सेवाओं का पूरा और बेहतर लाभ मिल सके।

Next Post

देश में धन-सम्पति सृजन करने वालों की '360 वन' सूची में पहले तीन स्थान पर अडानी,अंबानी ,सुनील भारती मित्तल

Wed Jul 29 , 2026
मुंबई, 29 जुलाई (वार्ता) देश में धन-सम्पत्ति का सृजन करने वाली हस्तियों और घरानों में धन-सम्पत्ति प्रबंधन कंपनी 360 वन की वर्ष 2026 की रिपोर्ट के अनुसार इस समय देश में गौतम अडानी एवं परिवार 9,08,178 करोड़ रुपये की सम्पत्ति के साथ प्रथम स्थान पर, मुकेश धीरूभाई अंबानी एवं परिवार […]

You May Like