‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ के 11 साल पूरे, प्रभास के दमदार डायलॉग आज भी हैं प्रशंसकों की जुबां पर

मुंबई, 10 जुलाई (वार्ता) पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास की सुपरहिट फिल्म बाहुबली: द बिगिनिंग ने रिलीज़ के 11 वर्ष पूरे कर लिए हैं। भारतीय सिनेमा की सबसे प्रभावशाली फिल्मों में शुमार इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा, बल्कि भव्य फिल्म निर्माण और कहानी कहने के नए मानक भी स्थापित किए।फिल्म में प्रभास ने अमरेंद्र बाहुबली और महेंद्र बाहुबली की दोहरी भूमिका निभाकर दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी।

उनकी प्रभावशाली अदाकारी, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और संवाद अदायगी ने इस किरदार को भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित पात्रों में शामिल कर दिया। ग्यारह साल बाद भी फिल्म और प्रभास का अभिनय दर्शकों के बीच उतना ही लोकप्रिय बना हुआ है।फिल्म के कई संवाद आज भी प्रशंसकों की जुबां पर हैं। प्रभास जल्द ही ‘स्पिरिट’, ‘फौजी’, ‘कल्कि 2898 एडी पार्ट 2’ और ‘सलार पार्ट 2: शौर्यांग पर्वम’ जैसी बहुप्रतीक्षित फिल्मों में नजर आएंगे। ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ की ऐतिहासिक सफलता और प्रभास का दमदार अभिनय आज भी भारतीय सिनेमा की गौरवशाली विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा बना हुआ है।

.....

Next Post

26/11 के बाद कार्रवाई के लिए तैयार थी भारतीय सेना, तत्कालीन सरकार ने नहीं दी अनुमति: सुधांशु त्रिवेदी का कांग्रेस पर जोरदार हमला

Fri Jul 10 , 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में  भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर पिछली कांग्रेस सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने बराक ओबामा की किताब ‘द प्रॉमिस लैंड’ का हवाला देते हुए खुलासा किया कि 26/11 मुंबई आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई के लिए पूर्ण रूप से […]

You May Like