भुवनेश्वर, 22 अप्रैल (वार्ता) पंजाब एफसी ने राउंड ऑफ 16 के एकतरफा मुकाबले में ओडिशा एफसी को 3-0 से हराकर कलिंगा सुपर कप 2025 के क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं
कलिंगा स्टेडियम में सोमवार रात खेले गये मैच में पंजाब एफसी के खिलाड़ियों ने तेज आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए ओडिशा एफसी की खराब रक्षापंक्ति का फायदा उठाया। ओडिशा एफसी के कई बार गोल करने के मौके आये लेकिन वे उसे भुनाने में विफल रहे। असमीर सुलजिक ने (14वें) मिनट में गोलकर पंजाब एफसी को बढ़त दिलाई। एजेकिएल विडाल ने (69वें) मिनट में गोल कर बढ़त को दोगुना कर दिया। इसके बाद निहाल सुदेश ने (90वें) मिनट में गोलकर स्कोर 3-0 कर अपनी टीम की जीत पक्की कर दी।
रविवार को क्वार्टरफाइनल में पंजाब एफसी का मुकाबला गोवा एफसी से होगा।
Next Post
क्रेक्स ने बनाया हरमनप्रीत कौर ब्रांड एंबेसडर
Tue Apr 22 , 2025
नयी दिल्ली 22 अप्रैल (वार्ता) दुनिया के शीर्ष क्रिकेट विश्लेषण मंच क्रेक्स ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है। क्रेक्स ने आज हरमनप्रीत को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाये जाने की घोषणा करते हुए कहा कि यह साझेदारी महिला क्रिकेट को बढ़ावा […]

You May Like
-
5 months ago
हर खेत तक पहुंचाएंगे पानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
-
10 months ago
बाजार में राखियों की रौनक, हर डिजाइन की डिमांड
