वेटलिफ्टिर पाराशर हरियाणा में करेंगे प्रदेश का प्रतिनिधित्व

सीहोर। आगामी 14 मार्च से हरियाणा के लोहारू में खेली जाने वाली मास्टर्स वेटलिफ्टिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मप्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए 66 वर्षीय वेट लिफ्टिर मोहन पाराशर ने तैयारियां शुरू कर दी है. श्री पाराशर ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लगातार 5 वर्षों से स्वर्ण पदक जीत आ रहे है और उन्होंने भरोसा दिलाया है कि इस वर्ष भी वह शानदार प्रदर्शन कर देश में अपने प्रदेश और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे और 65 से 69 आयु वर्ग में एवं 85 किलो भार वर्ग में मध्य प्रदेश को पदक दिलाने का प्रयास करेंगे. इससे पहले तीन बार विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुके हैं एवं दो स्वर्ण पदक कॉमनवेल्थ में एवं एक स्वर्ण पदक एशियन गेम्स में प्राप्त कर चुके हैं. प्रतियोगिता में भाग लेने 12 मार्च को भोपाल से दिल्ली एवं दिल्ली से लोहारू के लिए प्रस्थान करेंगे.

 

 

Next Post

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक मनाई होली

Tue Mar 3 , 2026
इंदौर:सोमवार को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के प्रांगण में विद्यार्थियों द्वारा विशेष रूप से होली का उत्सव मनाया गया. अगले दिन से अवकाश घोषित होने के कारण बाहर से इंदौर पढ़ने आए अधिकांश छात्र-छात्राएं अपने-अपने घरों के लिए रवाना होने वाले हैं. इसी को देखते हुए सभी विद्यार्थियों ने परिसर में […]

You May Like