बिजली की आंख- मिचौली: 24 घंटे तक कई गांवों के लोग हुए परेशान

जबलपुर: छपरा तहसील के अंतर्गत सहजपुर में आने वाले कई गांव में शनिवार से बिजली की आंख में चोली चलती रही, जिसके कारण 24 घंटे तक ग्रामीण बिजली न होने से परेशान रहे।ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मजीठा पावर हाउस जिसका सब स्टेशन शिल्पी नगर भेड़ाघाट में बना हुआ है। जहां 6 सितंबर शनिवार को 11 बजे से बिजली बंद दी, जो रविवार दोपहर 12 बजे आई है।

इस 24 घंटे में 2 से 3 बार ही बिजली थोड़ी देर के लिए आई थी। जिसके कारण यहां से लगे लगभग 6 गांव जिसमें गडर पिपरिया,कटंगी, कैथरा, परछिया,लामी और मजीठा गांव के लोग घंटों तक बिजली को तरसते रहे। गौरतलब है कि शनिवार को पूरे दिन मौसम साफ था और ना ही कोई आंधी तूफान चली थी, उसके बावजूद भी सहजपुर क्षेत्र के गांव की लाइट लगभग 24 घंटे तक बंद रही।
लाइनमैन ने कहा सुबह बनेगी लाइट
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली बंद होने की शिकायत जब अधिकारियों को की जाती है तो पावर हाउस में फोन ही रिसीव नहीं होता है। शनिवार से बंद हुई बिजली देर रात तक नहीं आने पर ग्रामीणों ने लाइनमैन को इसकी शिकायत की थी तो लाइनमैन का कहना था कि सुबह बनेगी। जिससे रात तक बंद रही बिजली से ग्रामवासी काफी परेशान थे।

Next Post

'बिग बॉस 19' में सलमान खान का तीखा कटाक्ष, 'जो पूरी दुनिया में ट्रबल फैला रहे'

Mon Sep 8 , 2025
मुंबई, 08 सितंबर 2025: टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में होस्ट सलमान खान ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने सनसनी मचा दी है। एक कंटेस्टेंट को डांटते हुए सलमान ने कहा, “जो पूरी दुनिया में ट्रबल फैला रहे हैं, उन्हें…”। […]

You May Like