सांची दूध 2 रुपए महंगा,महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

भोपाल: मध्य प्रदेश की जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है। मदर डेयरी और अमूल के बाद अब सांची दूध के दामों में भी ₹2 प्रति लीटर की वृद्धि हो गई है। यह नई कीमतें मंगलवार रात 12 बजे से प्रभावी हो गईं हैं। इस मूल्य वृद्धि के खिलाफ आज, बुधवार को कांग्रेस महिला विभाग की प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में राजधानी भोपाल में विरोध प्रदर्शन किया गया

सांची दुग्ध संघ द्वारा जारी नई दरों के अनुसार, फुल क्रीम दूध (गोल्ड) का 500 ML का पैकेट अब ₹34 में मिलेगा, जो पहले ₹33 का था। वहीं, एक लीटर फुल क्रीम दूध (गोल्ड) के लिए अब उपभोक्ताओं को ₹67 चुकाने होंगे, जबकि पहले यह ₹65 में उपलब्ध था। अन्य किस्मों की बात करें तो, स्टेण्डर्ड दूध (शक्ति) 500 ML ₹31, टोण्ड दूध (ताजा) 500 ML ₹28, डबल टोण्ड दूध (स्मार्ट) 500 ML ₹26 और चाह दूध एक लीटर ₹60 में मिलेगा।

दूध के दामों में इस वृद्धि के बाद, पैकेटों पर छपी पुरानी कीमतें स्वतः ही निरस्त मानी जाएंगी। यह ध्यान देने योग्य है कि इससे पहले अमूल भी अपने दूध के दामों में ₹2 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर चुका है। मदर डेयरी ने भी हाल ही में अपने उत्पादों की कीमतें बढ़ाई थीं।

बढ़े हुए दूध के दामों को लेकर आम जनता में नाराजगी है और अब कांग्रेस महिला विभाग इसके खिलाफ सड़कों पर उतरी और विरोध प्रदर्शन कर सरकार को इस मूल्य वृद्धि को वापस लेने का दबाव बनाने का प्रयास किय़ा।

Next Post

पाकिस्तान ने नागरिक विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र 48 घंटे के लिए किया बंद

Wed May 7 , 2025
नयी दिल्ली 07 मई (वार्ता) भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत किये गये हमलों के बाद पाकिस्तान ने बुधवार को नागरिक विमानन कार्यों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को 48 घंटे के लिए बंद करने की […]

You May Like