दतिया: पारिवारिक विवाद को लेकर हुए झगड़े में भतीजे ने ताऊ में गोली मार दी। ग्राम मुरेरा में अर्जुन कुशवाहा और उसके पुत्र महेन्द्र कुशवाहा द्वारा अपने सहयोगीयों के साथ मिलकर अपने ही ताऊ बाबूलाल कुशवाहा पुत्र मानिक कुशवाहा पर गोली चलाकर जानलेवा हमला किया गया ।
गोली पेट में लगी। उन्हें जिला चिकित्सालय से गम्भीर हालत में ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। बाबूलाल कुशवाहा के पुत्र ओमप्रकाश को भी मारा पीटा गया। उसको भी चोटेंआई हैं। सोनागिर पुलिस ने फिलहाल तीन लोगों के खिलाफ मामला पंजीबद किया है।
