सिगरेट उधार न देने पर ग्वालियर में चलीं गोलियां, पटवारी ने सरकार को घेरा

भोपाल, ग्वालियर, 17 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में कथित तौर पर सिगरेट उधार नहीं देने पर एक युवक के दुकानदार पर अंधाधुंध गोलियां चलाने के मामले में राजनीति शुरु हो गई है।

इससे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें एक युवक एक दुकान पर गोली चलाता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो ग्वालियर के महाराजपुर क्षेत्र का है, जिसमें युवक कथित तौर पर सिगरेट उधार न देने पर दुकानदार पर ताबड़तोड़ गोलियां चला रहा है। इस मामले को लेकर दुकानदार ने महाराजपुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई।

श्री पटवारी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ”15 रुपए की सिगरेट के लिए चलाई 15 गोलियां, क्योंकि दुकानदार उधार नहीं दे रहा था! ये हाल ग्वालियर की कानून व्यवस्था का है! यह नई कहानी मेरे उसी मध्यप्रदेश की है, जहां ‘सबसे असफल गृहमंत्री’ न व्यवस्था सुधार पा रहे हैं, न गृहमंत्री का पद छोड़ पा रहे हैं!”

 

Next Post

अब सांसद कुलस्ते के बिगड़े बोल कहा : पाकिस्तान में हमारे आतंकवादी

Sat May 17 , 2025
मंडला। भाजपा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते के संसदीय क्षेत्र मंडला में जनता के लिए ऊहापोह की स्थिति निर्मित हो गई है। एक तरफ भाजपा तिरंगा यात्रा शाम 5 बजे निकालने की तैयारी में है तो दूसरी ओर कांग्रेस द्वारा भाजपा नेताओं का पुतला दहन की तैयारी हो […]

You May Like