राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज मध्यप्रदेश के प्रवास पर, बागेश्वर धाम में आयोजित समारोह में होंगी शामिल

छतरपुर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले स्थित बागेश्वर धाम में आयोजित 251 सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव में शामिल होंगी।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्रीमती मुर्मु सुबह लगभग साढ़े 11 बजे गढ़ा ग्राम स्थित बागेश्वर धाम में आयोजित बुंदेलखंड का महाकुंभ एवं 251 सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव में उपस्थित रहेंगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं स्थानीय सांसद विष्णुदत्त शर्मा, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी मौजूद रहेंगे।बागेश्वर धाम में इन दिनों विशेष आयोजन चल रहा है। दो दिन पहले यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैंसर अस्पताल की आधारशिला रखी है।

Next Post

युवती ने घर के कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Wed Feb 26 , 2025
भिंड (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिंड जिले के मौ थाना क्षेत्र के आसन गांव में एक युवती ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।पुलिस सूत्रों के अनुसार असोन गांव निवासी विकास रजक ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि उसकी बहन सलोनी ने कल घर के […]

You May Like