युवती ने घर के कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या

भिंड (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिंड जिले के मौ थाना क्षेत्र के आसन गांव में एक युवती ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।पुलिस सूत्रों के अनुसार असोन गांव निवासी विकास रजक ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि उसकी बहन सलोनी ने कल घर के कमरे में फांसी लगा ली है।

युवती द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिलने पर मौ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक सलोनी के शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। युवती द्वारा आत्महत्या क्यों की गई फिलहाल यह पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

खरगे-राहुल ने देशवासियों को दी शिवरात्रि की शुभकामनाएं

Wed Feb 26 , 2025
नयी दिल्ली 26 फरवरी (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाशिवरात्रि पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सबकी खुशहाली की कामना की है। श्री खरगे ने कहा “सभी देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन अवसर की हार्दिक शुभकामनाएँ। देवाधिदेव महादेव का आशीर्वाद सभी पर बना […]

You May Like