दुबई, 12 जुलाई (वार्ता) मौजूदा टी-20 वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ घरेलू मैदान पर शानदार जीत के बाद, इंग्लैंड आईसीसी पुरुष टी-20 टीम रैंकिंग में नई नंबर वन टीम बन गई है। दूसरी ओर, भारत दूसरे स्थान पर खिसक गया है। उसे इंग्लैंड के खिलािफ टी-20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा,और इससे पहले पिछले महीने के आखिर में उसे आयरलैंड से भी हार मिली थी। टी-20 टीम रैंकिंग में भारत को शीर्ष से हटाकर इंग्लैंड ने इस दौर का अंत किया। जो फरवरी 2022 में भारतीय टीम के नंबर वन बनने के साथ शुरू हुआ था और 1,600 से अधिक दिनों तक चला।
हैरी ब्रूक और जोस बटलर ने मिलकर भारत की बॉलिंग लाइन-अप को ध्वस्त कर दिया और साउथेम्प्टन में पांचवें टी-20 में दूसरे विकेट के लिए 233 रनों की साझेदारी की। जहां ओपनर ने शानदार शतक लगाया, वहीं उनके कप्तान 95 रन पर नाबाद रहे और इस दौरान टी-20 में अपनी सबसे तेज हाफ-सेंचुरी भी पूरी की।
आखिरी टी-20 से पहले, इंग्लैंड के कप्तान ने नंबर वन स्पॉट को टीम का लक्ष्य बताया था और शानदार ढंग से इसे हासिल भी कर लिया। सीरीज़ की शुरुआत चेस्टर-ले-स्ट्रीट में बारिश के कारण प्रभावित रही, जिसके बाद इंग्लैंड ने अगले चार मैचों में दबदबा बनाए रखा। उन्होंने नॉटिंघम में भारत को टी-29 में उनकी सबसे बड़ी हार का सामना कराया और ब्रिस्टल में सिर्फ़ 13.4 ओवर में 159 रनों का लक्ष्य हासिल किया। भारतीय टीम, इस साल फरवरी में अहमदाबाद में हुए विश्वकप की खिताबी जीत के बाद से अभी तक कोई जीत हासिल नहीं कर पाई है।

