Lock Upp 2: ‘मुझे छुआ और आगे…’ Ram Kapoor ने सुनाई बचपन के शोषण की दर्दनाक कहानी, शो में छलका दर्द

फेमस टीवी एक्टर राम कपूर ने रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ के मंच पर अपने बचपन में हुए यौन शोषण का एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला खुलासा किया है।

फेमस रियलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो के कैदी अपनी लाइफ के ऐसे पन्नों को दुनिया के सामने खोल रहे हैं, जिन्हें सुनकर हर कोई हैरान है। हाल ही में आकांक्षा चमोला के खुलासे के बाद अब छोटे पर्दे के दिग्गज एक्टर राम कपूर ने एक ऐसा सच कबूला है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। वीकेंड के एलिमिनेशन राउंड के दौरान खुद को सुरक्षित करने के लिए राम कपूर ने बजर दबाया और रोते हुए अपनी लाइफ का सबसे काला चैप्टर नेशनल टेलीविजन पर शेयर किया।

राम कपूर ने भावुक होते हुए बताया कि यह घटना तब की है जब वह मात्र 13 साल के थे। वह उस समय 8वीं कक्षा में पढ़ते थे और एक बोर्डिंग स्कूल का हिस्सा थे। हॉस्टल के दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि अक्सर बच्चे रात में कमरों में इकट्ठा होकर मस्ती-मजाक किया करते थे। एक रात 10वीं क्लास का एक 15 साल का सीनियर छात्र भी उनके कमरे में मौजूद था। वहां लगभग 30 से 40 बच्चों की मौजूदगी थी, लेकिन उसी भीड़ का फायदा उठाकर उस सीनियर लड़के ने रजाई के अंदर हाथ डाला और राम को गलत तरीके से छूने लगा।

डर के मारे जब शरीर पड़ा ठंडा
राम कपूर ने उस खौफनाक मंजर को याद करते हुए बताया कि उस वक्त वह इतने सहम गए थे कि उनका शरीर पूरी तरह सुन्न हो चुका था। वह चाहकर भी न तो चिल्ला पा रहे थे और न ही उस हरकत का विरोध नहीं कर पा रहे थे। राम के अनुसार वह लड़का लगातार आगे बढ़ता जा रहा था और मासूम राम को समझ नहीं आ रहा था कि वह चीखें या चुपचाप सब सहते रहें।

आखिरकार काफी हिम्मत जुटाने के बाद राम कपूर ने उस लड़के से कहा कि उन्हें यह सब बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा है। इस विरोध के बाद वह लड़का वहां से उठकर चला गया। इस एक घटना ने राम के मन पर इतना गहरा घाव दिया कि वह अंदर तक टूट गए और बेहद शांत रहने लगे।

जिस इंसान ने जख्म दिया वही हमदर्द बन गया
‘लॉकअप 2’ के दौरान इस पूरी आपबीती में एक बेहद हैरान करने वाला मोड़ तब आया जब राम कपूर ने इसके आगे की कहानी बताई। उन्होंने शेयर किया कि जिस लड़के ने उन्हें यह गहरा मानसिक ट्रॉमा दिया था, कुछ हफ्तों बाद उसी ने आकर उनसे माफी मांगी।

वह सीनियर अपनी इस घिनौनी गलती पर लगातार पछतावा जताता रहा। राम कपूर ने कहा कि यह बेहद अजीब है कि जिस इंसान की वजह से वह गहरे डिप्रेशन में चले गए थे, उसी के पश्चाताप ने उन्हें उस डर से बाहर निकलने में मदद भी की। समय के साथ चीजें बदलीं और आज राम कपूर और वह लड़का अच्छे दोस्त हैं।

कई सालों तक छुपा रहा जिंदगी का सबसे बड़ा राज
राम कपूर ने इमोशनल होकर बताया कि इस खौफनाक हादसे के बारे में उनके माता-पिता और बच्चों को कभी भनक तक नहीं लगी। यह राज इतने सालों तक सिर्फ उनकी पत्नी गौतमी कपूर ही जानती थीं।

हालांकि, इस दर्दनाक अनुभव ने राम कपूर को इंसानी भावनाओं के प्रति अधिक संवेदनशील बना दिया। इसी घटना के बाद वह एलजीबीटीक्यू प्लस कम्युनिटी को बेहतर ढंग से समझने और समाज में उनका पुरजोर सपोर्ट करने में सक्षम हो सके।

Next Post

एफपीआई ने जुलाई में किया 25,531 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश

Sun Jul 12 , 2026
मुंबई, 12 जुलाई (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय पूंजी बाजार में जुलाई में अबतक 25,531 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है। शुद्ध निवेश बाजार में लगायी गयी पूंजी और बाजार से निकाली गयी पूंजी का अंतर होता है। यह लगातार दूसरा महीना है जब एफपीआई बाजार में […]

You May Like