एफपीआई ने जुलाई में किया 25,531 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश

मुंबई, 12 जुलाई (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय पूंजी बाजार में जुलाई में अबतक 25,531 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है।

शुद्ध निवेश बाजार में लगायी गयी पूंजी और बाजार से निकाली गयी पूंजी का अंतर होता है।

यह लगातार दूसरा महीना है जब एफपीआई बाजार में लिवाल हैं। इससे पहले जून में उन्होंने 4,699 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया था।

एफपीआई ने 01 जुलाई से 10 जुलाई तक इक्विटी में 15,157 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है। डेट, हाइब्रिड उपकरणों और म्यूचुअल फंड में भी वे लिवाल रहे हैं।

डेट में एफपीआई का शुद्ध निवेश 8,569 करोड़ रुपये रहा। हाइब्रिड उपकरणों में उन्होंने 52 करोड़ रुपये और म्यूचुअल फंड में 883 करोड़ रुपये का निवेश किया।

एफपीआई ने इस साल भारतीय पूंजी बाजार से शुद्ध रूप से 1,88,690 करोड़ रुपये निकाले हैं। इसमें इक्विटी में उनका निवेश 2,59,116 करोड़ रुपये कम हुआ है। वहीं, डेट और म्यूचुअल फंड में उन्होंने पैसा लगाया है।

 

Next Post

रातभर चला पुलिस का मेगा ऑपरेशन, 511 बदमाशों पर कार्रवाई

Sun Jul 12 , 2026
इंदौर:शहर में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ इंदौर पुलिस ने शनिवार रविवार की दरमियानी रात मेगा अभियान चलाया. देर रात से सुबह तक चली विशेष चेकिंग के दौरान 511 बदमाशों और संदिग्धों पर कार्रवाई की गई. अभियान में 222 से अधिक लंबित वारंट तामील किए गए, जबकि शराब पीकर […]

You May Like