मृत्यु के बाद भी मानव सेवा की मिसाल, 75 वर्षीय अभय कोठारी ने किया देहदान

इंदौर:75 वर्षीय अभय कुमार कोठारी ने मृत्यु के बाद भी मानव सेवा का संदेश दिया। उनके निधन के बाद परिवार ने उनकी पार्थिव देह चिकित्सा शिक्षा के लिए आरएन कपूर आयुर्वेदिक कॉलेज को दान कर दी। मुख्यमंत्री की पहल के तहत जारी शासकीय आदेश के अनुसार पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी। उल्लेखनीय है कि इंदौर में पिछले सात दिनों में आठ देहदान हो चुके हैं।

Next Post

सर्राफा कारोबारी के घर से डेढ़ करोड़ के जेवर पार

Sat Nov 7 , 2026
सतना। जिले के सभापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसिंहपुर में एक मशहूर सराफा व्यापारी के घर करीब डेढ़ करोड़ रुपए की बड़ी चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई। चोरों ने व्यापारी दीपू सोनी के सूने मकान को निशाना बनाकर दीवान और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए हैं। […]

You May Like