लहार पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, गोविंद सिंह के निवास पर गए

भिण्ड: लहार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम वैशपुरा में मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह की माताजी स्व. श्रीमती रामप्यारी एवं चाचा स्व. सूरत सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं राज्यसभा सांसद अशोक सिंह पहुंचे।

उनके साथ पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव, पूर्व मंत्री चौधरी राकेश चतुर्वेदी, गोहद विधायक केशव देसाई, अंबाह विधायक देवेंद्र रामनारायण सखवार, पूर्व विधायक सबलगढ़ बैजनाथ कुशवाहा, पूर्व विधायक सेवढ़ा घनश्याम सिंह, भिंड कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा, दतिया कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामकिंकर गुर्जर एवं आदि नेतागण ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की व परिवारजनों से भेंट की। दिग्विजय सिंह का लहार पहुंचने पर कांग्रेसजनों ने अगवानी कर स्वागत किया।

Next Post

पुलिस को नक्सलियों के विरुद्ध एक बड़ी कामयाबी: साय

Fri Jan 17 , 2025
रायपुर 17 जनवरी (वार्ता) छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को बीजापुर-सुकमा बॉर्डर पर मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा नक्सलियों को मार गिराए जाने की जानकारी मिलने पर नक्सल विरोधी अभियान की सराहना करते हुए कहा कि राज्य की पुलिस को नक्सलियों के विरुद्ध एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई। […]

You May Like