कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सम्मानित

नीमच। राजभवन भोपाल में बुधवार को राज्यपाल मंगुभाई पटेल की अध्यक्षता में सैनिक कल्याण संचालनालय म.प्र.की समामेलित विशेष निधि(ए.एस.एफ.) की 24वीं वार्षिक बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर नीमच जिले से सैनिक कल्याण के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिले के लिए निर्धारित लक्ष्य 3 लाख 63 हजार से अधिक 30 लाख 16 हजार 768 रूपये की राशि संग्रहित कर, सैनिक कल्याण के खाते में जमा करवाने एवं संपूर्ण प्रदेश में प्रथम स्थान हांसिल करने पर नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया हैं।

Next Post

दहशत:तेंदुए ने चार ग्रामीणों पर किया हमला

Wed Apr 23 , 2025
झाबुआ। जिले की राणापुर तहसील के ग्राम थुवादरा में बुधवार को तेंदुए के हमले से सनसनी फैल गई। तेंदुए ने चार ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। सभी घायलों को राणापुर के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। तेदुंए के हमले में […]

You May Like

मनोरंजन