राजा रघुवंशी हत्याकांड पर बनेगी फिल्म, इंदौर में होगी 80 % शूटिंग

इंदौर:चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की सच्चाई अब बड़े पर्दे पर दिखाई देगी. इस केस पर फिल्म बनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है. एक निर्देशक ने इंदौर पहुंचकर राजा रघुवंशी के परिजनों से मुलाकात की और उनकी सहमति से कहानी पर आधारित फिल्म बनाने का ऐलान किया.फिल्म का नाम हनीमून इन शिलांग तय किया है, जिसकी 80 फीसदी शूटिंग इंदौर में और बाकी 20 प्रतिशत शूटिंग शिलांग में होगी.

डायरेक्टर निंबावत का कहना है कि फिल्म में राजा रघुवंशी के बचपन से लेकर शिलांग में हुई उसकी रहस्यमयी मौत तक की पूरी कहानी दर्शाई जाएगी. उन्होंने कहा कि इस केस को मीडिया में जिस तरह हाईलाइट किया गया, उसने हमें इसकी पृष्ठभूमि पर फिल्म बनाने के लिए प्रेरित किया. पूरा बॉलीवुड इस केस को जानता है. मुंबई स्थित मेरे ऑफिस में कई निर्माता-निर्देशक इस केस पर बात करने पहुंचे, लेकिन हमने फैसला किया कि यदि फिल्म बनानी है तो परिजनों की अनुमति लेकर ही बनाएंगे.

निंबावत ने यह भी बताया कि राजा रघुवंशी के परिवार से राइट्स लेकर ही फिल्म की स्कि्रप्ट तैयार की गई है. हमने पूरी कहानी पहले परिवार को सुनाई, उनकी स्वीकृति के बाद ही आगे बढ़े. फिर रजिस्ट्रेशन भी करवा लिया है. वहीं राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा हम चाहते हैं कि यह फिल्म बने, राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने इस बात की पुष्टि की है कि वे इस फिल्म को लेकर सहमत हैं. उन्होंने कहा, इस केस से मेघालय की छवि को नुकसान पहुंचा, लेकिन यदि इसे वास्तविकता के साथ प्रस्तुत किया जाए, तो समाज तक एक सही संदेश जाएगा. हम चाहते हैं कि राजा के साथ जो हुआ, वो लोगों तक पहुंचे.
संवेदनशीलता के साथ पेश करेंगे
एसपी निंबावत इससे पहले कबड्डी और लौट आओ पापा जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. उन्होंने साफ कहा है कि राजा की कहानी को बिना किसी तड़क-भड़क और पूरी संवेदनशीलता के साथ पेश किया जाएगा. उनका कहना है कि स्कि्रप्ट लगभग फाइनल है और अगले कुछ महीनों में शूटिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा. फिल्म में वास्तविक लोकेशनों का इस्तेमाल किया जाएगा ताकि दर्शकों को यह कहानी किसी काल्पनिक किरदार की नहीं, बल्कि एक सच्चे और दर्दनाक घटनाक्रम की लगे. यह फिल्म सिर्फ एक हत्या की कहानी नहीं, बल्कि उस पारिवारिक, सामाजिक और प्रशासनिक तानेबाने को भी उजागर करेगी, जो इस केस में गहराई से जुड़ा रहा है.

Next Post

राठौर के जन्मदिन पर रक्तदान और भजन संध्या

Wed Jul 30 , 2025
सीहोर। नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर युवाओं ने 100 यूनिट रक्तदान कर मिसाल पेश की। मंगलवार को आयोजित इस शिविर में युवतियों ने भी हिस्सा लिया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण जैसे आयोजन भी किए गए। बुधवार को चाणक्यपुरी स्थित कृष्णा सेलिब्रेशन गार्डन में “एक […]

You May Like