राशिफल-पंचांग : 07 मई 2026

पंचांग 07 मई 2026:-

रा.मि. 17 संवत् 2083 शुद्ध ज्येष्ठ कृष्ण पंचमीं गुरूवासरे प्रात: 6/52, पूर्वाषाढ़ नक्षत्रे दिन 3/47, साध्य योगे रात 11/16, तैतिल करणे सू.उ. 5/28, सू.अ. 6/32, चन्द्रचार धनु रात 10/17 से मकर, शु.रा. 9,11,12,3,5,7 अ.रा. 10,1,2,4,6,8 शुभांक- 2,4,8.

—————————————————

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: गुरूवार 07 मई 2026

वर्ष के प्रारंभ में व्यवसाय में लाभ होगा, पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, यात्रा का योग है, वर्ष के मध्य में नारी पक्ष से सहयोग मिलेगा, आर्थिक लाभ होगा, किसी विशेष कार्य से लाभांवित होने का अवसर प्राप्त होगा, वर्ष के अन्त में सिर दर्द अनिद्रा जैसे रोगों से कष्ट हो सकता है, जल्दबाजी में वाहन न चलायें, तनाव रहेगा, घरेलू कार्यो में व्यस्तता बनी रहेगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को लाभांवित होने का योग है, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को घरेलू कार्यो में नारी पक्ष से आर्थिक संकट हो सकता है, कर्क राशि के व्यक्तियोंको व्यस्तता रहेगी, सिंह राशि के व्यक्तियों को सिर दर्द अनिद्रा जैसे रोगों से कष्ट हो सकता है, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को यात्रा का योग है, मकर और कुंभराशि के व्यक्तियों को रूकावटों के बाद सफलता मिलेगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को कार्य में व्यस्तता रहेगी.

—————————————————

आज का भविष्य- गुरूवार 07 मई 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक हंसमुख मिलनसार, होगा, खेलों के प्रति विशेष ध्यान देगा, स्वास्थ्य साधारण अच्छा रहेगा, बचपन में आकस्मिक स्वास्थ्य कष्ट होगा, बाद में अच्छा रहेगा,विद्या में रूचि रहेगी, अपने संबंधों को मधुर रखेगा, जन्म स्थान से दूर रहकर उन्नति करेगा.

—————————————————

मेष- टालमटोल के चलते कामकाज में परेशानी होगी, बुजुर्गो का दिशा निर्देश लाभकारी रहेगा, कीर्ति बढेगी, अचानक बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है.

वृषभ- मांगलिक खर्च होगा, कार्यक्षेत्र में आपसी तनाव व मनमुटाव से मानसिक परेशानी हो सकती है, जल्दबाजी में लिया गया निर्णय सफल होगा.

मिथुन- निजी कार्यो को टालने से समस्या बढेगी, मामूली बात पर आपसी कहासुनी बढ़ सकती है, शांति से काम निकालना लाभदायक रहेगा, लाभ कम होगा.

कर्क- किसी कामना की पूर्ति होगी, यात्रा में लाभ होगा, किया गया प्रयास सफल होगा, आर्थिक कार्यो में यश प्राप्त होगा, साहस रखें.

सिंह- कैरियर में सफला के लिये थोड़ा इन्तजार करें, कोई बड़ी जिम्मेदारी निभाना पड़ेगी, महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी, दूर की यात्रा होगी.

कन्या- घरेलू आयोजन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे, बिखरे कार्य समेटने में परिवार का सहयोग रहेगा, दायित्वों का निर्वहन होगा,आजीविका के प्रयासों में सफलता मिलेगी.

तुला- कानूनी मामले आपसी बातचीत से सुलझ सकते हैं, शासकीय कार्यो में सफलता मिलेगी, योजनाओं का विकास होगा, स्त्री जाति का सहयोग मिलेगा.

वृश्चिक- कर्जदारी से छुटकारा मिलेगा, जीवनसाथी की सलाह से हिम्मत बढेगी, दूर की यात्रा सावधानी से करें, उलझनों से छुटकारा मिलेगा.

धनु- नजदीकी कार्यो के कारण भागदौड़ बढ़ सकती है, आप जोखिम उइाने के लिये तैयार रहेंगे, मान सम्मान, प्रतिष्ठा बढ़ेगी, विरोधी वर्ग सक्रिय रहेगा.

मकर- आप जो चाहते हैं, वैसा हो पाना मुश्किल है, विरोधी प्रबल होंगे, पारिवारिक वातावरण आनन्दमय बना रहेगा, रोगी के स्वास्थ्य में सुधार होगा.

कुम्भ- कामकाज के सिलसिले में यात्रा हो सकती है, वैभव के सामान पर धन खर्च होगा, जोखिम के कार्यो में सतर्कता बांछनीय, लाभ अच्छा होगा.

मीन- मित्रों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा, पारिवारिक निकटता बढेगी, सुखद समाचारों की प्राप्ति होगी, आकस्मिक दूर की यात्रा हो सकती है.

—————————————————

व्यापार भविष्य:

शुद्ध ज्येष्ठ कृष्ण पंचमीं को पूर्वाषाढ़ नक्षत्र के प्रभाव से समस्त प्रकार के अनाजों, जौ, ज्वार, मक्का, बाजरा आदि के भावों में जोरदार तेजी हेागी, तिल, सरसों, के भाव में समानता रहेगी. भाग्यांक 1476 है.

—————————————————

Next Post

भारत की रक्षा तैयारियों का नया अध्याय

Thu May 7 , 2026
ऑपरेशन सिंदूर शुरू हुए गुरुवार को एक वर्ष हो जाएगा. इस सफल सैन्य ऑपरेशन के अनुभव से सबक लेते हुए सरकार ने रक्षा तैयारियों का नया अध्याय प्रारंभ किया है.दरअसल, भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा नीति आज एक निर्णायक मोड़ पर खड़ी है, जहां पारंपरिक सैन्य ताकत के साथ-साथ तकनीकी श्रेष्ठता […]

You May Like