डाक विभाग भर्ती में फर्जीवाड़े का आरोप, 8 अभ्यर्थियों के खिलाफ FIR; कई जिलों में CBI की सर्चिंग

जबलपुर। भारतीय डाक विभाग में कथित तौर पर जाली अंकसूचियों के आधार पर नौकरी हासिल करने के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा, जबलपुर ने कार्रवाई की है। मामले में 8 नामजद अभ्यर्थियों के साथ अज्ञात लोकसेवकों और निजी बिचौलियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

एफआईआर के बाद CBI ने 8 अलग-अलग टीमों के जरिए नामजद आरोपियों के ठिकानों पर एक साथ सर्चिंग की। मुरैना, सागर, बिहार, देवास और टीकमगढ़ समेत कई स्थानों पर की गई कार्रवाई के दौरान कथित फर्जीवाड़े से जुड़े दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जब्त किए गए हैं।

CBI मामले में आगे की जांच और पूछताछ कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जी अंकसूचियों के जरिए भर्ती हासिल करने के कथित मामले में अभ्यर्थियों के अलावा लोकसेवकों और निजी बिचौलियों की क्या भूमिका रही। जांच के दौरान मामले से जुड़े और तथ्य सामने आने की संभावना है।

Next Post

छुहिया घाटी में ओडिशा पुलिस पर फायरिंग

Tue Sep 29 , 2026
सीधी। छुहिया घाटी में मंगलवार को बदमाशों ने ओडिशा पुलिस की टीम पर हमला कर कुख्यात गांजा तस्कर आदित्य मिश्रा को छुड़ा लिया। पुलिस के मुताबिक, चार गाड़ियों में आए बदमाशों ने पुलिस वाहन को घेरा और तीन बार फायरिंग की। बेसबॉल बैट से भी हमला किया गया, जिससे पुलिस […]

You May Like